ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड, रामगढ़ SP पियूष पांडेय ने की कार्रवाई

RAMGADH: यदि आप भी पुलिसवाले हैं और रील बनाने-सेल्फी लेने के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल ड्यूटी के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड, रामगढ़ SP पियूष पांडेय ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: यदि आप भी पुलिसवाले हैं और रील बनाने-सेल्फी लेने के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल ड्यूटी के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। रामगढ़ एसपी ने यह कार्रवाई की है। सेल्फी बना रहे मांडू थाने के सभी पुलिसवालों को लाइन हाजिर किया है। 


काम में लापरवाही बरतने के आरोप में रामगढ़ एसपी ने 3 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी पुलिस कर्मी रामगढ़ के मांडू थाने में पदस्थापित थे। पिछले दिनों आलोक अस्पाज फैक्ट्री में प्रदूषण के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आंदोलन कर रखा था। सोशल वर्कर जयराम महतो के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा था। फैक्ट्री के कारण इलाके में प्रदूषण फैल रहा था।


 इसके खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। लोग लगातार पुलिस पर निशाना साध रही थी। इस दौरान जयराम महतो और उनके समर्थकों ने पुलिस पर ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई परिक्षित महतो, सिपाही संतोष और होमगार्ड के  जवान का वीडियो वायरल हो गया। जिसमे सभी जयराम महतो के साथ सेल्फी बनाते दिखे। 


सेल्फी लेने के चक्कर में पुलिस कर्मियों को सस्पेंड होना पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद रामगढ़ एसपी पियूष पांडेय ने यह कार्रवाई करते हुए सभी को लाइन हाजिर किया। एसपी पियूष पांडेय ने कहा कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ड्यूटी के दौरान कोई इस तरह से टाईम पास करेगा तो उसकी खैर नहीं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Manish Kumar

FirstBihar संवाददाता