ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

सेहत को लेकर विवादों में घिरे लालू यादव, तबीयत खराब बताने वाले डॉक्टर को नोटिस, तेजस्वी दिल्ली से डॉक्टर बुलाएंगे

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विवादों का पुराना रिश्ता रहा है. लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है और कई बीमारियों से पीड़ित होने के कारण उनका इलाज लंब

सेहत को लेकर विवादों में घिरे लालू यादव, तबीयत खराब बताने वाले डॉक्टर को नोटिस, तेजस्वी दिल्ली से डॉक्टर बुलाएंगे
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विवादों का पुराना रिश्ता रहा है. लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है और कई बीमारियों से पीड़ित होने के कारण उनका इलाज लंबे अरसे से रांची स्थित रिम्स में चल रहा है. पिछले दिनों यह खबर आई थी कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है और उन किडनी केवल 25 फ़ीसदी ही काम कर रहा है. लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद के हवाले से आई खबर के बाद लगातार हलचल देखी गई.

डॉक्टर को नोटिस जारी

लालू की सेहत को लेकर जानकारी साझा करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद अब विवादों में घिर गए हैं. रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने लालू की सेहत को लेकर मीडिया में बयान देने वाले डॉक्टर रमेश प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.  रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जो जानकारी मीडिया में आई है वह अधिकारिक नहीं है. लालू यादव स्वस्थ है और यदि उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने कुछ भी कहा है तो यह उनका व्यक्तिगत विचार है. उधर इस मामले में शो कॉज जारी होने के बाद डॉक्टर उमेश प्रसाद ने लिखित जवाब दिया है. डॉ उमेश प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है.


दिल्ली के डॉक्टर से तेजस्वी कराएंगे जांच

लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव शनिवार को रिम्स पहुंचे थे और आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात की थी. लालू से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई. साथ ही साथ यह भी कहा कि उनके पिता की किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है. कई तरह की बीमारियां अब खतरनाक स्तर पर जा पहुंची है. ऐसे में इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बुलाकर उन्हें इलाज मुहैया कराया जाए.

टैग्स