देवघर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत देवघर में विभिन्न संस्थानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शनिवार, 26 सितंबर 2026 को SBI के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने एम्स देवघर को चार ई-कार्ट, झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) देवघर को एक एंबुलेंस तथा देवघर के 20 स्कूलों को आरओ सिस्टम, सैनिटरी पैड डिस्पेंसर मशीन और इंसीनरेटर प्रदान किए।
भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल, देवघर अंचल के द्वारा आज दिनांक 26.09.2026 को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए चार ई-कार्ट गाड़ी एम्स देवघर, एक एम्ब्युलेन्स जाप (झारखंड आर्मड पुलिस) देवघर तथा देवघर के 20 स्कूलो को आर-ओ सिस्टम, सैनिटरी पैड डिस्पेंसर मशीन और इंसीनियटर, एसबीआई अध्यक्ष सी.एस शेट्टी के द्वारा प्रदान किया गया।
ई-कार्ट गाड़ी का लाभ वैसे मरीजो और उनके परिजनो को मिलेगा जो एम्स इलाज कराने आते है और चलने-फिरने मे असमर्थ है। साथ ही साथ एम्ब्युलेन्स का उपयोग जाप झारखंड के द्वरा मरीजों के फायदे के लिए किया जाएगा। शेट्टी ने औपचारिक रूप से ई-कार्ट और एम्ब्युलेन्स की सांकेतिक चाबी एम्स के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास एवं जाप कमांडेंट अंजनी अंजन को सौंपी।
साथ ही डी.ई.ओ (डिस्ट्रिक्ट एडुकेशन ऑफिसर) बिनोद कुमार को आरओ सिस्टम, सैनिटरी पैड डिस्पेंसर मशीन और इंसीनियटर स्कूल की बच्चियों की सुविधा के लिए प्रदान की गई। इस मौके पर शेट्टी ने एम्स, जाप और स्कूल प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए एसबीआई की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।साथ ही साथ बाबाधाम शाखा का भी लोकार्पण शेट्टी के कर कमलों द्वारा किया गया जिसका उदेश्य मुख्य रूप से यहा बसे निवासियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना हैं। इस मौके पर एसबीआई पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, महाप्रबंधक (झारखंड नेटवर्क) बेनुधर पाढी एवं उप महाप्रबन्धक एस. सत्यनारायण राव सहित बैंक के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे ।








