ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सास से हुई लड़ाई तो 3 बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, 2 की मौके पर मौत

DESK : झारखंड में पलामू जिले में बरवाडीह-गढ़वारोड रेलखंड पर पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : झारखंड में पलामू जिले में बरवाडीह-गढ़वारोड रेलखंड पर  पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी, जिसमें महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. 

वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  यह दर्दनाक घटना पलामू ज़िले के रेहला थाना क्षेत्र के सबौना गांव की है.मृतक की पहचान सबौना गांव के  नागेंद्र राम की पत्नी प्रियंका देवी (30) और 8 साल की बेटी के रुप में  की गई है. 

बताया जा रहा है कि प्रियंका का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर के सामने से गुजर रही मालगाड़ी के आगे बच्चों के साथ छलांग लगा दी. जिसमें मां और आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.