ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

श्रद्धालुओं से भरी बस देवघर में पलटी, आधा दर्जन लोग घायल, छतीसगढ़ से आए 53 श्रद्धालु बैधनाथ मंदिर का दर्शन कर लौट रहे थे घर

DEOGHAR: देवघर के बाबा बैधनाथ मंदिर का दर्शन कर छतीसगढ़ लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में कुल 53 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-

श्रद्धालुओं से भरी बस देवघर में पलटी, आधा दर्जन लोग घायल, छतीसगढ़ से आए 53 श्रद्धालु बैधनाथ मंदिर का दर्शन कर लौट रहे थे घर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DEOGHAR: देवघर के बाबा बैधनाथ मंदिर का दर्शन कर छतीसगढ़ लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में कुल 53 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से  किसी तरह श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना देवघर के बूढैई थाना क्षेत्र के सरपता के पास की है। जहां बाबा धाम का दर्शन करने के लिए छतीसगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था आया हुआ था। बाबा बैधनाथ का दर्शन करने के बाद सभी अपने-अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में 53 लोग सवार थे जिन्हे किसी तरह बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि चार धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था छतीसगढ़ के जानकी जिले से निकली थी। 


बस में सवार 53 श्रद्धालु देवघर में भोले बाबा का दर्शन करने के लिए आए थे। बाबा का दर्शन करने के बाद लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


टैग्स