ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

श्राद्धकर्म का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GUMLA:झारखंड के गुमला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां श्राद्धकर्म का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। तीनों युवक मांझाटोल

श्राद्धकर्म का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GUMLA:झारखंड के गुमला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां श्राद्धकर्म का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। तीनों युवक मांझाटोली इलाके के रहने वाले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतकों की पहचान 21 वर्षीय अमन बेक, 22 वर्षीय कुलदीप खलखो और 21 वर्षीय अकाश बेक के रूप में हुई है। ग्रामीणों की माने तो अमन बेक के चचेरे भाई रोहन बेक का निधन हो गया था। श्राद्धकर्म का निमंत्रण देने के लिए अमन अपने दो साथियों के साथ कार्ड बांटने के लिए निकला था। तभी करौंदी के पास विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी। 


तभी कार से बचने के दौरान उनकी बाइक रोड के किनारे रखे ईंट से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान अमन बेक और कुलदीप खलखों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश बेक को आनन-फानन में ग्रामीण अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स