ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

शराब नहीं पीने की मिली सजा, धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

DHANBAD: 55 वर्षीय चांदो यादव नामक अधेड़ को शराब नहीं पीना काफी महंगा पड़ गया। अपराधियों ने धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अप

शराब नहीं पीने की मिली सजा, धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD:  55 वर्षीय चांदो यादव नामक अधेड़ को शराब नहीं पीना काफी महंगा पड़ गया। अपराधियों ने धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना धनबाद के जामाडोबा स्थित पावर हाउस के पास की है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


परिजनों की माने तो होरलाडीह के रहने वाले दो लोग देशी शराब लेकर घर पर आए थे और चांदो यादव को जबरन शराब पीने को कह रहे थे लेकिन वो शराब पीने से मना कर दिया था। यही बात दोनों शराबियों को नागवार गुजरी और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हत्या के बाद धारदार हथियार को अपने साथ ले गये। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।