ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता पति-पत्नी की मौत, कमरे में मिले दोनों के शव

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कमरे से पति और पत्नी का शव मिला है. पुलिस घटना की सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुँच पति और पत्नी के शवों को कब

 संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता पति-पत्नी की मौत, कमरे में मिले दोनों के शव
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

HAZARIBAGH:  झारखंड के हजारीबाग से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कमरे से पति और पत्नी का शव मिला है. पुलिस घटना की सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुँच पति और पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.


यह घटना जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में सलैया पंचायत के वरवा गांव की है. कमरे में मिली पति पत्नी की लाश में 22 साल महिला का नाम पूजा देवी और 25 साल का पति राजकुमार यादव पिता हीरामन यादव के रूप में पहचान हुई है. इस घटना में स्थानीय मुखिया इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोए हुए थे. रविवार सुबह जब दरवाजा नहीं खोला तो उसकी दादी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद दादी खिड़की से कमरे में झांका तो देखा कि उनके पोते का शव पड़ा है. फिर उन्होंने पड़ोसियों और लोगों को इसकी सूचना दी. 


जिसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला का शव भी बिस्तर पर पड़ा हुआ था. फिर इस घटना सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पति और पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


बता गया कि मृतक राजकुमार यादव की शादी 22 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के साथ चलकुशा प्रखंड के राशनी में पूजा देवी के साथ हुई थी.  मुंबई में राजकुमार काम करता था और 8 दिन पहले ही घर आया था. फिलहाल परिजन को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?


टैग्स