ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

दो सहली ने आपस में रचा ली शादी, थाने पहुंच कहा-हम एक दूसरे के बिना मर जाएंगे

DESK : एक समलैंगिक विवाह का मामला झारखंड के धनबाद से सामने आया है, जहां 13 और 14 साल की दो नाबालिग ने आपस में शादी रचा ली और एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए. जब परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों न

दो सहली ने आपस में रचा ली शादी, थाने पहुंच कहा-हम एक दूसरे के बिना मर जाएंगे
Anamika
3 मिनट

DESK : एक समलैंगिक विवाह का मामला झारखंड के धनबाद से सामने आया है, जहां 13 और 14 साल की दो नाबालिग ने आपस में शादी रचा ली और एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए. जब परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने तो मामला पुलिस थाने पहुंचा. जहां पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर परिजनों के पास भेज दिया. 

मामला धनबाद के सरायढेला थाना इलाके की है. जहां दो नाबालिग ने आपस में मंदिर में जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठानी. लेस्बियन कपल में एक की उम्र 14 साल है तो दूसरी 13 साल की है.  14 वर्षीय लड़की अपने को प्रेमी बता रही है. वो लड़कों जैसे हेयर स्टाइल और कपड़े पहनती है. वहीं 13 साल की लड़की खुद को पत्नी बताती है और बोलती है कि एक दूसरे के बगैर हम नहीं रह सकते हैं. सवाल पूछने पर वो अपनी अपने प्रेमी से उसका जवाब सुनकर ही देती है. 

इस कपल में पति बनी लड़की का कहना है कि 'वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं. वे एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती. उसने बताया कि दोनों ने कुछ दिन पहले मंदिर में शादी की थी औरपास में ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस बीच दोनों ने अपने एक फ्रेंड से भी मदद लेनी चाही, लेकिन ऐसा मामला देख उसने उनकी मदद करने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों वापस घर लौट गई. 

तभी 13 साल की लड़की की मांग में सिंदूर औऱ गले में मंगलसूत्र पहने जब मां ने देखा तो मामला सामने आ गया. परिजन दोनों को लेकर सरायढेला पहुंचे. जहां दोनों ने साथ रहने की बात कही. अपने आप को पति बताने वाली लड़की ने कहा कि 'अभी हम दोनों नाबालिग हैं. जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे. मैं उसे इतना प्यार दूंगा कि फिर दोबारा कभी पुलिस थाना का मुंह नहीं देखना पड़ेगा. इस बीच यदि उसके साथ उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा. इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं'.

वहीं पत्नी बनी लड़की ने कहा, 'मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी. लेकिन अभी हम नाबालिग हैं. इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के  पास जा रहे हैं. बालिग होने पर मेरा साथी मुझे अपने साथ ले जाएगा.' वहीं इस शादी के बाद से दोनों के परिजन काफी गुस्से में थे. पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया.