ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

सदन से बाहर हों राहुल गांधी, BJP सांसद बोले ...लोकतंत्र अपमान कर रहे कांग्रेस सांसद, जांच समिति का हो गठन

RANCHI : देश के इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तरफ से कैंब्रिज में दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता के तरफ से लागतार राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

  सदन से बाहर हों राहुल गांधी, BJP सांसद बोले ...लोकतंत्र अपमान कर रहे कांग्रेस सांसद, जांच समिति का हो गठन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : देश के इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तरफ से कैंब्रिज में दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता के तरफ से लागतार राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। दुबे ने कहा है कि, राहुल गांधी को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सदन से बाहर कर देना चाहिए। वो लगातार लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।  इसलिए उनके खिलाफ विशेष समिति बनायी जानी चाहिए। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेरिका और यूरोप को बुलाने का न्योता देकर देश की गरिमा को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए अब उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए एक विशेष समिति बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि, वर्ष 2005 में प्रश्न के बदले पैसे लेने के मामले में विशेष समिति बनायी गयी थी। समिति ने संसद की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले 11 सदस्यों की सदस्यता को विशेष समिति ने खत्म कर दी थी। इसके बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी समिति के इस फैसले को गलत ठहराया।


इसके आगे डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि लोकसभा के नियम व प्रक्रिया के तहत राहुल गांधी मेरी तरह एक साधारण सांसद हैं। राहुल गांधी न तो वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के चेयरपर्सन हैं, न ही वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं, वह विपक्ष के नेता या कांग्रेस पार्टी के सदन में नेता भी नहीं हैं। 


आपको बताते चलें कि, पिछले चार दिन से केरल के वायनाड से सांसद चुने गये राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर है। उनके ऊपर इस हमले की मुख्य वजह राहुल गांधी के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिये गये बयान है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी अपने बयानों के लिए माफी मांगें, लेकिन राहुल और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।