ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

सड़क किनारे बंद कार में युवक की शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची पुंदाग ओपी क्षेत्र के जवाहर नगर से सड़क किनारे बंद कार में युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पैसे से कैब ड्राइवर था और

सड़क किनारे बंद कार में युवक की शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची पुंदाग ओपी क्षेत्र के जवाहर नगर से सड़क किनारे बंद कार में युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पैसे से कैब ड्राइवर था और उसी की कैब से उसका शव भी बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.


इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि उजले रंग की कार रात से जवाहरनगर रोड नंबर पांच के पास खड़ी थी. सुबह भी कार उसी जगह खड़ी थी. जिसके बाद लोगों को आशंका हुई तो उन्होंने कार के भीतर झांक कर देखा. अंदर एक युवक ड्राइविंग सीट पर ही गिरा पड़ा था. 


 स्थानीय लोगों को किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आनन-फानन में थाने में मामले की जानकारी दी गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची और कार के दरवाजे को खोलकर देखा तो उसमें युवक मरा पड़ा था. जांच  में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं हैं. फिलहाल मौत कैसे हुई इस बात का पता चला, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा. 


वही पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार करेगी ताकि मौत की असली वजह का खुलासा हो सके. 

टैग्स