ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

सड़क हादसों पर रोक के लिए ADG ने दिया निर्देश, अब सुबह-शाम चलेगा जांच अभियान

RANCHI: राज्य में बढ़ रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाठकर ने जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है. सुबह आठ से दस और शाम छह से नौ बजे तक का समय

सड़क हादसों पर रोक के लिए ADG ने दिया निर्देश, अब सुबह-शाम चलेगा जांच अभियान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI:  राज्य में बढ़ रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाठकर ने जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है. सुबह आठ से दस और शाम छह से नौ बजे तक का समय सड़क दुर्घटना की दृष्टि से पीक आवर माना जाता है. इसलिए ADG ने निर्देश दिया वह थाना स्तर पर सुबह आठ से दस और शाम छह से नौ बजे के बीच चेकिंग अभियान चलायें. इस अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की कोशिश है. 


बता दे श्री लाठकर ने बुधवार को सड़क सुरक्षा कोषांग की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा की और निर्देश दिये. ADG कहा कि पुलिस पदाधिकारी मोबाइल से जीपीएस मैप कैमरा एप इंस्टॉल कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवालों का वाहन सहित फोटो लेकर संबंधित डीटीओ को एमवी एक्ट के तहत उचित कार्रवाई के लिए भेजें. 


उन्होंने कहा कि हर थाना स्तर से माह में दो सड़क सुरक्षा अभियान निश्चित रूप से चलाया जाए. वहीं सभी थानों से तीन-तीन पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिलाया जाये, जिससे हादसे के घायल को तत्काल उचित चिकित्सीय सेवा मिल सके.


आपको बता दे सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य के छह जिलों के एसपी ने बेहतर काम किया है. जिनमें जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा खूंटी, पलामू, गोड्डा, लातेहार और चतरा के SP शामिल हैं.