ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

रिम्स में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद मचा हड़कंप, न्यूरो सर्जरी वार्ड को किया गया सील

RANCHI : झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही चला जा रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गयी है। वहीं रांची के रिम्स में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद हड़क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही चला जा रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गयी है। वहीं रांची के रिम्स में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद हड़कंप मच गया। इस बीच रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग को पूरी तरह सील कर दिया गया है। 


रांची के कोकर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी। न्यूरो सर्जरी विभाग में मरीज का इलाज चल रहा था। पहले ये मरीज मेडिका में भर्ती था बाद में उसे रिम्स में शिफ्ट कर दिया गया था। मरीज की मौत के बाद न्यूरो सर्जरी विभाग के एक यूनिट पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। जिसके बाद वार्ड को सील कर दिया गया है। 


कोरोना पॉजिटिव शख्स जिसकी मौत हुई है इस मामले में प्रशासन और मेडिका हॉस्पिटल की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रिम्स में भर्ती मरीज के परिजनों ने रिटायर्ड फौजी की रिपोर्ट छुपायी थी। इस मरीज के संपर्क को भी ट्रेस नहीं किया गया। जबकि इससे पहले कोकर के भाभा नगर इलाके में 3 जून को कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। 

टैग्स