ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रेड सिग्नल पर दौड़ी किसान एक्सप्रेस, पायलट और गार्ड सस्पेंड

DESK : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर स्टेशन से धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलज किसान एक्सप्रेस सोमवार सुबह रेड सिग्नल पर दौड़ गई. ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया. ट्रेन के सीबीगंज स्टेशन

रेड सिग्नल पर दौड़ी किसान एक्सप्रेस, पायलट और गार्ड सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर स्टेशन से धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलज किसान एक्सप्रेस सोमवार सुबह रेड सिग्नल पर दौड़ गई. ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया. ट्रेन के सीबीगंज स्टेशन के होम सिग्नल को पार करते ही मुरादाबाद कंट्रोल से मैसेज जारी हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक किसान एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन पहुंचते ही लोको पायलट और गॉर्ड को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया. रेल अधिकारियों ने लोको पायलट और गार्ड को तुरंत सस्पेंड कर दिया. वहीं इस मामले की रेलवे अधिकारी जांच कर रहे है.


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एनआर के परसाखेड़ा से सीबीगंज स्टेशन के बीच रेल ट्रैक में तकनीकी कमियां हैं. जिसके वजह से ट्रेन को यहां से कॉशन के सहारे धीमी गति से गुजारा जाता है. सोमवार सुबह स्टेशन से रेड सिग्नल था. मगर, ट्रेन ड्राइवर और गार्ड  ने ध्यान नहीं दिया. बताया जा रहा है कि लोको लॉबी में गॉर्ड और लोको पायलट से पूछताछ के बाद दोनों को जांच के लिए भेजा गया. कुछ समय बाद लोको पायलट और गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही परिचालन विभाग के अफसरों को जांच सौपी गई है.

टैग्स