ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रांची विधानसभा भवन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां रांची के कुटे स्थित विधानसभा के नए भवन में भीषण आग लगी है. भयानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. दमकल की कई गाड़िय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां रांची के कुटे स्थित विधानसभा के नए भवन में भीषण आग लगी है. भयानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 


रांची विधानसभा के नए भवन में भीषण आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. आनन-फानन में कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. विधानसभा से आग की लपटें निकल रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि लाखों का नुकसान हुआ है. बता दें कि महज ढ़ाई महीने पहले ही पीएम मोदी ने इस नए भवन का उद्घाटन किया था. 


झारखंड विधानसभा का नया भवन 39 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और 465 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. 12 सितंबर को झारखंड में नवनिर्मित विधानसभा भवन का शुभारंभ किया गया था. इसमें 162 विधायकों के बैठने की क्षमता है. बता दें कि अब तक झारखंड विधानसभा किराये पर एचईसी के लेनिन हॉल में संचालित किया जा रहा था.