ब्रेकिंग
Bihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी Bihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी

प्रेमिका के लिए बिहार से झारखंड पहुंचा प्रेमी, भागने के दौरान पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

RANCHI: अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए बिहार से झारखंड प्रेमी पहुंचा था. वह रांची से अपनी प्रेमिका को कार में बैठकर फिल्मी अंदाज में भाग रहा था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल ग

प्रेमिका के लिए बिहार से झारखंड पहुंचा प्रेमी, भागने के दौरान पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए बिहार से झारखंड प्रेमी पहुंचा था. वह रांची से अपनी प्रेमिका को कार में बैठकर फिल्मी अंदाज में भाग रहा था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई. पुलिस ने ओरमांझी में कार को घेरकर पकड़ लिया. 

 बेरिकेंडिंग लगाकर घेरा

बताया जा रहा है कि प्रेमिका को लेकर भागने वाला युवक नालंदा के कतरीसराय का रहने वाला चंदन है, वह रांची के तुपुदाना में प्रेमिका को कार में बैठाया रिंग रोड से भाग रहा था. लेकिन परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. ओरमांझी पुलिस ने बेरिकेंडिंग लगाकर जांच करने लगी. इस दौरान दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.  


दोनों ने शादीशुदा होने का किया दावा

प्रेमी और प्रेमिका ने शादीशुदा होने का दावा किया है. पुलिस को दोनों ने बताया कि दोनों शादी कर चुके है. लेकिन परिजन दोनों को साथ में नहीं रहने दे रहे हैं. प्रेमिका के परिजन जबरन उसको नानी के घर रांची भेज दिए थे. लेकिन प्रेमी उसको लाने के लिए भाड़े की कार लेकर गया था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों की शादी से दोनों के परिजन खुश नहीं है. इसकी जानकारी पुलिस ने बिहार पुलिस को दी. पुलिस दोनों को लेकर गई. युवक के खिलाफ कतरीसराय में प्रेमिका के परिजनों ने शिकायत पहले से दर्ज कराई है. 

3 साल से चल रहा प्रेम प्रसंग

प्रेमी और प्रेमिका ने बताया की दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इससे पहले वह दोनों दिल्ली भागे थे. दिल्ली में ही दोनों ने एक मंदिर में शादी की थी. कुछ दिनों के बाद दोनों कोर्ट में शादी करने वाले थे. लेकिन लड़की के परिजनों ने उसके जबरन रांची भेज दिया, यहां आने के बाद भी दोनों मोबाइल से बातचीत कर रहे और भागने की प्लानिंग की. 

टैग्स

संबंधित खबरें