ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

रांची पहुंचे पीएम मोदी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

RANCHI: अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने दो दिवसीय

रांची पहुंचे पीएम मोदी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला राजभवन के लिए रवाना हुआ। 


इस दौरान पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं। हिनू, बिरसा चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड चौक पर पीएम मोदी के स्वागत में काफी देर से लोग खड़े थे और प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। पीएम मोदी के काफिले पर नजर पड़ते ही लोग मोदी-मोदी से पूरा इलाका गूंज उठा। बता दें कि आज वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे फिर अगले दिन रांची और खूंटी के उलिहातू में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे।   


धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी विशेष विमान से पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। 


बता दें कि कल सुबह वे रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे। इसके बाद वे बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी झारखंड को 24 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। पीएम मोदी के रांची दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।