ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

युवती की कटी सिर खोजने में लगे SSP और 400 जवान, शव की पहचान करने वालों को मिलेगा 5 लाख का इनाम

RANCHI: जिस युवती के शव मिलने के बाद नाराज लोगों ने सीएम के काफिले पर हमला किया था. अब तक उस युवती का कटी सिर बरामद नहीं हो पाया है. सिर खोजने के लिए एसएसपी और 400 जवान लगे हैं. ले

युवती की कटी सिर खोजने में लगे SSP और 400 जवान, शव की पहचान करने वालों को मिलेगा 5 लाख का इनाम
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: जिस युवती के शव मिलने के बाद नाराज लोगों ने सीएम के काफिले पर हमला किया था. अब तक उस युवती का कटी सिर बरामद नहीं हो पाया है. सिर खोजने के लिए एसएसपी और 400 जवान लगे हैं. लेकिन अब कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. 

15 किमी एरिया में खोजबीन, फिर भी सुराग नहीं

ओरमांझी थाना क्षेत्र के परसा गढ़ा जंगल में 3 जनवरी को युवती का शव मिला था, लेकिन उसका सिर कटा हुआ था. अपराधियों ने सिर को गायब कर दिया था. युवती के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. डीजीपी के निर्देश पर घटनास्थल से 15 किमी के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है. युवती का धड़ का रिम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है. दोबारा पोस्टमार्टम क्यों कराया गया. इसके बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने को लेकर तैयार नहीं है. 

पहचान करने वालों को मिलेगा 5 लाख का इनाम

जिस युवती की बेरहमी से सिर काटकर और उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर हत्या की गई थी. उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई. पहचान करने के लिए पुलिस ने पहले दिने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था, फिर 50 हजार किया. अब पुलिस ने रकम 5 लाख रुपए कर दी है. लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई. वही, इस घटना से लोगों में भी आक्रोश है.