ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मंत्री सरयू राय ने दिया इस्तीफा, सीएम रघुवर के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

RANCHI: झारखंड के मंत्री सरयू राय ने इस्तीफा दे दिया हैं. सरयू ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया. सरयू ने कहा कि कायदे से सीएम रघुवर दास को मुझे बर्खास्त

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के मंत्री सरयू राय ने इस्तीफा दे दिया हैं. सरयू ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया. सरयू ने कहा कि कायदे से सीएम रघुवर दास को मुझे बर्खास्त कर देना चाहिए था, लेकिन वह नहीं कर पाए. मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है. 

17 को भेजा था इस्तीफा, लेकिन नहीं मिला था राजभवन को

सरयू ने सीएम रघुवर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद 17 नवंबर को ही राजभवन में इस्तीफा फैक्स के माध्यम से भेज दिया था, लेकिन यह इस्तीफा किसी कारण राज्यपाल को नहीं मिल पाया. जिसके बाद सरयू ने आज राजभवन जाकर अपना इस्तीफा दे दिया है.

15 सीट से अधिक नहीं जीत पाएगी भाजपा

सरयू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 सीट से अधिक नहीं मिलने वाला हैं. भाजपा को 23 दिसंबर को पता चल जाएगा. बता दें कि सरयू ने मंत्री रहते हुए रघुवर दास के खिलाफ सरकार में गड़बड़ियों को लेकर मोर्चा खोल रखा था. जिसके कारण रघुवर ने विधानसभा चुनाव में सरयू का टिकट कटवा दिया. जिसके बाद सरयू ने रघुवर के खिलाफ ही चुनावी मैदान में उतर गए. 



टैग्स