ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

रांची: रामनवमी को लेकर 3 दिनों के लिए बदला ट्रैफिक व्यवस्था, इन जगहों पर नहीं चलेंगे वाहन, जानें रूट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में 30 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट तय कर दिया है. 30 मार्च को मेन रोड में दिन के एक बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक है. इस क

रांची: रामनवमी को लेकर 3 दिनों के लिए बदला ट्रैफिक व्यवस्था, इन जगहों पर नहीं चलेंगे वाहन, जानें रूट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में 30 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट तय कर दिया है. 30 मार्च को मेन रोड में दिन के एक बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक है. इस क्रम सुबह आठ बजे से 31 मार्च सुबह छह बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में बंद रहेगा. बता दें रामनवमी की पूर्व संध्या पर विभिन्न अखाड़ाें द्वारा झांकी निकाली जाती है. और साथ ही अगले दिन चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन भी होता है. 


बता दें  29 मार्च को झांकी की वजह से शाम चार बजे से 30 मार्च की सुबह छह बजे तक शहीद चौक की ओर से महावीर मंदिर चौक और अपर बाजार महावीर चौक तक तथा किशोरी यादव चौक से महावीर मंदिर चौक की ओर सामान्य वाहनों का एंट्री नहीं होगा. साथ ही शाम चार बजे से सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. सभी भारी वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे.


रूट बदलने के बाद SSP आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, चर्च रोड से मेन रोड, वूल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ, विष्णु सिनेमा मार्ग से, पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड की ओर सामान्य वाहनों का एंट्री पर रोक रहेगा. सर्कुलर रोड से आनेवाले वाहन जेल चौक तक ही जा सकेंगे. थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. 


कर्बला चौक से रतन पुलिस पोस्ट, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आनेवाले सामान्य वाहनों का मेन रोड में प्रवेश बंद रहेगा. राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर, पटेल चौक से सिरम टोली चौक की ओर, चुटिया बाजार रोड में दोनों ओर से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक तक सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. आवश्यकता अनुसार वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है.

टैग्स