ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

रांची में पंचायत सचिवालय कर्मियों पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे प्रदर्शनकारी

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया

रांची में पंचायत सचिवालय कर्मियों पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे प्रदर्शनकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस की लाठीचार्ज में कई कर्मियों को चोटें आई हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मी राजभवन के पास प्रदर्शन कर रहे थे। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। 


दरअसल, राज्यभर के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मी सुबह से ही धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। शाम को भी ये लोग धरना-प्रदर्शन जारी रखना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस उन्हें वापस जाने को कह रही थी। कर्मी जब वापस जाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के लोग मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे थे।


प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना था कि लंबे समय से वे अपनी मांग को सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर ठगने का आरोप लगाया। कर्मियों का कहना था कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है वे प्रोत्साहन राशि की जगह सम्मानजनक वेतन और पंचायत सचिवालय सहायक पद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने के बजाए उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

टैग्स