ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

भूख से परेशान महिला को कुछ नहीं मिला तो खा गई जिंदा कबूतर, मांगने पर भी नहीं मिला खाना

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स कैंपस में एक महिला भूख से तड़प रही थी. वह लोगों से खाना मांग रही थी, लेकिन किसी ने उसको खाना तक नहीं दिया और न ही इसको किसी ने पैस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स कैंपस में एक महिला भूख से तड़प रही थी. वह लोगों से खाना मांग रही थी, लेकिन किसी ने उसको खाना तक नहीं दिया और न ही इसको किसी ने पैसा दिया. महिला भूख से परेशान थी. जब कुछ नहीं मिला तो उसने एक कबूतर को पकड़ा और उसको जिंदा खा गई. 

कई लोगों से मांगी खाना, लेकिन किसी ने नहीं की मदद

महिला रिम्स परिसर में घंटों रही. कई लोगों से खाना मांगती रही. लेकिन किसी ने कुछ मदद नहीं किया. बताया जा रहा है कि महिला मांगकर गुजारा करती है. लेकिन बुधवार को उसको कुछ नहीं मिला था. जिससे भूख से परेशान थी. इस बारे में रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं लावारिसों को रिम्स में लाकर छोड़ देती हैं. अस्पताल मानवीय संवेदना रखते हुए भी ऐसे मरीजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकता.

कई योजना, लेकिन गरीबों को फायदा नहीं

झारखंड में गरीबों के लिए 5 रुपए में दाल-भात योजना समेत कई योजना चल रही है, लेकिन इसका फायदा लोगों को मिलता कम ही दिख रहा है. जिससे गरीबों को फायदा नहीं मिल पा रहा. अब देखना है कि झारखंड के नए सीएम हेमंत सोरेन इन गरीब और भूखे लोगों के लिए क्या करते हैं.