ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

रांची में इस दिन से लगने जा रहा है नाईट मार्केट, जानें नगर निगम की शर्तें

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में नाईट मार्केट की शुरुआत होने जा रही है. यह मार्केट शहर के मोरहाबादी मैदान में 15 अप्रैल से लगेगी. जो मैदान के उत्तरी छोर पर होटल पार्क प्राइम के

रांची में इस दिन से लगने जा रहा है नाईट मार्केट, जानें नगर निगम की शर्तें
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में नाईट मार्केट की शुरुआत होने जा रही है. यह मार्केट शहर के मोरहाबादी मैदान में 15 अप्रैल से लगेगी. जो मैदान के उत्तरी छोर पर होटल पार्क प्राइम के समीप लगेगा. 


नाइट मार्केट के शुभारंभ को लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है. मैदान के खाली जमीन पर पेवर ब्लॉक लगा दिया गया है. साथ ही बैठने के लिए बेंच-डेस्क और शेड का निर्माण कराया गया है. मार्केट में रात में अंधेरा न हो, इसके लिए स्टैंड लाइट और गार्डेन लाइट लगा दिये गये हैं.


वही इस नाइट मार्केट में दुकान के आवंटन के लिए नगर निगम द्वारा कई शर्त रखी गयी है. यहां दुकान लगाने के लिए दुकानदार को प्रतिमाह पांच हजार रुपये निगम को देने होंगे. दुकानें शाम छह बजे से रात 11 बजे तक लगेंगी. इसके बाद दुकानों को सामान पैक कर अपने साथ ले जाना होगा. सभी दुकानदारों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा. उन्हें यहां किसी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री नहीं करनी होगी.


बता दें नाइट मार्केट में गंदगी ना हो इसलिए नगर निगम की डेडीकेटेड टीम को यहां प्रतिनियुक्त किया जायेगा. यह टीम प्रतिदिन शाम छह से लेकर रात 11 बजे तक यहां तैनात रहेंगी. रात 11 बजे जब दुकानें बंद होगी, तब निगम की टीम उस जगह को पूरी तरह से चकाचक कर देगी.

टैग्स