ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डॉक्टर ने की सुसाइड, तेज रफ्तार ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

RANCHI: डॉक्टर ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली. राजीव रंजन का शव आज हटिया स्टेशन के पास से जीआरपी ने बरामद किया है. वह रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहते थे. बताया जा रहा है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: डॉक्टर ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली. राजीव रंजन का शव आज हटिया स्टेशन के पास से जीआरपी ने बरामद किया है. वह रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहते थे. बताया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर परेशान थे.

मंगलवार से थे लापता

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजीव रंजन मंगलवार से लापता थे. उनकी पत्नी ने पहले तो रिश्तेदारों के यहां पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद परेशान उनकी पत्नी मधु रंजन ने मंगलवार की रात अरगोड़ा थाना में लापता होने का केस दर्ज कराया था. पत्नी ने पुलिस को बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद वे अचानक गायब हो गए थे. उनके मोबाइल पर कई बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस ने राजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि राजीव ने इससे पहले भी दो बार सुसाइड करने की कोशिश की थी. वह राजीव अरगोड़ा के चौक पर होम्योपैथिक क्लिनिक चलाते थे.

टैग्स