ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही अपार्टमेंट के लोगों ने बैंककर्मी को जबरन घर से निकाला बाहर, गेट पर लगा दिया ताला

RANCHI: एक बैंक में काम करने वाले शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. इसकी जैसे ही सूचना अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को मिली तो सभी जुटे और जबरन बैंककर्मी को अपार्टमेंट से

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  एक बैंक में काम करने वाले शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. इसकी जैसे ही सूचना अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को मिली तो सभी जुटे और जबरन बैंककर्मी को अपार्टमेंट से निकालकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह घटना रांची के सुखदेवनगर की है.

गेट पर लगाया ताला

यही नहीं अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गेट पर ताला लगा दिया कि बैंक कर्मी अंदर घुसे नहीं. इस दौरान बैंककर्मी का परिवार परेशान रहा. अंत में परिवार बैंककर्मी के पास जाना चाहा, लेकिन उससे भी लोगों ने नहीं जाने दिया. बैंककर्मी ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिली. दो घंटे तक वह सड़क पर बैठा रहा. 

खुद बाइक से पहुंचा प्राइवेट हॉस्पिटल

परेशान बैंककर्मी खुद बाइक लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल गया. वहां पर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है. जिसके बाद हॉस्पिटल के स्टाफ ने तुरंत बैंककर्मी को आइसोलेट किया. हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य विभाग के सूचना दी तो उससे आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर अपार्टमेंट में घंटों अफरातफरी मची रही. जब कोरोना मरीज खुद वहां से गया तो अपार्टमेंट के लोगों ने राहत की सांस ली.

टैग्स