ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

कोरोना के डर से 14 दिन के बच्चे को हॉस्पिटल में छोड़कर भागे मां-बाप, मोबाइल भी किया बंद

RANCHI: मां और पिता अपने 14 दिन के नवजात को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए थे. जांच के दौरान बच्चे का कोरोना टेस्ट कराया गया. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. इसके बाद बच्चे के मां और पिता

कोरोना के डर से 14 दिन के बच्चे को हॉस्पिटल में छोड़कर भागे मां-बाप, मोबाइल भी किया बंद
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: मां और पिता अपने 14 दिन के नवजात को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए थे. जांच के दौरान बच्चे का कोरोना टेस्ट कराया गया. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. इसके बाद बच्चे के मां और पिता हॉस्पिटल में बच्चे को छोड़कर फरार हो गए. यह मामला रिम्स हॉस्पिटल का है. 

मोबाइल भी किया बंद

बच्चे के मां-पिता के गायब होने के बाद डॉक्टरों ने जब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद है. बच्चे की आंत फट गयी है. उसकी स्थिति गंभीर है. पेडिएट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती नवजात मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष कर रहा है. डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ही बच्चे की देखरेख कर रहे है. 

4 दिन पहले आए थे हॉस्पिटल

बच्चे के परिजन चार दिन पहले ही पलामू जिले के बिश्रामपुर से आए थे. रिम्स के पेडिएट्रिक सर्जन डॉ अभिषेक रंजन ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चे की आंत फटी हुई है. बच्चे का ऑपरेशन जरूरी है. ऑपरेश से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. डॉक्टर के अनुसार बच्चे के मां-पिता से अच्छे से देखभाल कर रहे थे. लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही वह फरार हो गए है.

टैग्स