ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

रांची में आज दोपहर 1 बजे के बाद इस रास्ते से न निकलें, हो जाएंगे परेशान

RANCHI: झारखंड में सरहुल की शोभायात्रा के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. आज दोपहर एक बजे से सिरमटोली सरना स्थल और मेन रोड में सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. वहीं शहर में सुबह छह से रात

रांची में आज दोपहर 1 बजे के बाद इस रास्ते से न निकलें, हो जाएंगे परेशान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में सरहुल की शोभायात्रा के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. आज दोपहर एक बजे से सिरमटोली सरना स्थल और मेन रोड में सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. वहीं शहर में सुबह छह से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. इस दौरान सभी बड़े वाहन राजधानी के बाहर ही रिंग रोड होकर गंतव्य स्थान तक जायेंगे. 


बता दें दोपहर 1 बजे से सिरमटोली सरना स्थल की ओर मेन रोड में सामान्य वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगा. SSP आवास चौक से कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, चर्च रोड से मेन रोड, वुल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ, पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड की ओर सामान्य वाहनों का एंट्री नहीं होगी.


वही ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किया है. बता दें रातू रोड, बरियातू, कोकर, कांके रोड से एयरपोर्ट जानेवाले सामान्य वाहन हरमू बाइपास रोड से बिरसा चौक, हिनू चौक होते एयरपोर्ट तक जा सकते हैं. दूसरी तरफ बूटी मोड़ की ओर से खेलगांव, टाटीसिलवे, खरसीदाग तथा घाघरा, डोरंडा के मणीटोला से इंदिरा पैलेस होकर एयरपोर्ट तक जा सकते है.

टैग्स