ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

झारखंड में 4287 करोड़ की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले नितिन गडकरी..अमेरिका की तरह हो जाएगी झारखंड की सड़कें

RANCHI: परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड दौरे पर हैं। उन्होंने आज पुराने हाईकोर्ट से सटे मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। नितिन गडकरी ने आज रांची में 4 हजार 287 करो

झारखंड में 4287 करोड़ की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले नितिन गडकरी..अमेरिका की तरह हो जाएगी झारखंड की सड़कें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड दौरे पर हैं। उन्होंने आज पुराने हाईकोर्ट से सटे मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। नितिन गडकरी ने आज रांची में 4 हजार 287 करोड़ की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि अमेरिका की तरह झारखंड की सड़कें हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रांची से वाराणसी तक का सफर लोग 2 घंटे में पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डबल डेकर एलिवेटेड रोड रांची में बन रहा है और जल्द ही जमशेदपुर में भी बनेगा।


झारखंड में 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इन योजनाओं का शिलान्यास तो बस ट्रेलर है अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है। ये सभी परियोजनाएं 2024 तक पूरी हो जाएगी। यदि पूरे देश में कही डबल डेकर एलिवेटेड रोड है तो वह रांची में बन रहा है और जल्द ही जमशेदपुर में भी बनेगा। 


रांची के सांसद संजय सेठ को इन योजनाओं की ओर ध्यान दिलाने के लिए नितिन गडकरी ने धन्यवाद दिया। नितिन गडकरी ने झारखंड की जनता से वादा किया कि आने वाले समय में झारखंड की सड़कें अमेरिका की तरह हो जाएगी। रांची में 5 हज़ार करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। जो राज्य के 7 जिलों को जोड़ेगी। 


मंच से संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि इस देश के किसान पहले सिर्फ अन्नदाता थे लेकिन अब किसान ऊर्जा दाता भी बनेंगे। यहां के किसानों का भविष्य बिटुमिन से बदलेगा। जो किसान बिटुमिन बनाएंगे उसे सरकार खरीदेगी। जिससे किसानों की तरक्की होगी। किसानों का विकास संभव हो पायेगा।


वही सांसद संजय सेठ ने कहा कि रातू रोड की सड़क सबसे व्यस्तम सड़क होती थी. उस रोड का उद्धार प्रधानमंत्री ने किया. जल्द ही वह रोड बन कर तैयार हो जाएगी. उम्मीद करता हूं सड़क का उद्घाटन भी नितिन गडकरी के हाथों होगा। वही सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को दिल से साधुवाद देना चाहता हूं। 2014 से ही झारखंड सड़को के विकास के मायने में आगे बढ़ता जा रहा है. इसका एकमात्र श्रेय नितिन गडकरी जी को जाता है. आज झारखंड के इतिहास में यह स्वर्णिम दिन है.नितिन गडकरी जी की बातों से ही पता चलता है कि आह भारत को कितना आगे लेकर जाना चाहते हैं. ऐसे भी विकास का पैमाना सड़को से भी नापा जाता है. आज इसी पैमाने को मंत्री जी धरातल पर ला रहे है।