ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

KBC में नाजिया ने जीता 1 करोड़ रुपए, कई सालों से कर रही थी तैयारी

RANCHI: डोरंडा के परसटोली की रहने वाली नाजिया नसीम ने केबीसी में 1 करोड़ रुपए जीता है. इसके साथ ही उनका सपना भी हॉट सीट पर बैठने वाला साकार हुआ है. नाजिया कई सालों से केबीसी में जा

KBC में नाजिया ने जीता 1 करोड़ रुपए,  कई सालों से कर रही थी तैयारी
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: डोरंडा के परसटोली की रहने वाली नाजिया नसीम ने केबीसी में 1 करोड़ रुपए जीता है. इसके साथ ही उनका सपना भी हॉट सीट पर बैठने वाला साकार हुआ है. नाजिया कई सालों से केबीसी में जाने के लिए तैयारी और कोशिश करती थी. लेकिन इस साल नाजिया को मौका मिला. नाजिया ने 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीता. जब वे 16वें सवाल के जवाब में नाजिया संशय में पड़ गयीं तो उन्होंने क्विट कर लिया.

एक करोड़ रुपए जीतने के बाद घर में जश्न का माहौल बना हुआ है. आसपास के लोग और रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं. इसका प्रसारण 11 नवंबर की रात 9 बजे होगा. केबीसी में भाग लेने के लिए नाजिया अपने पति और बेटे के साथ मुंबई गई थी. 

अच्छे पद पर कर रही जॉब

केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाली नाजिया दिल्ली में एक कंपनी में इंटरनेशनल कम्युनिकेशन्स हेड के पद पर काम कर रही हैं. नाजिया को 24 अगस्त को वीडियो कॉल के माध्यम से शो में चयन होने की जानकारी मिली थी. नाजिया की पढ़ाई रांची के जेवीएम से हुई. इसके बाद उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली से पीजी डिप्लोमा किया.