ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

रामनवमी को लेकर अलर्ट पर झारखंड पुलिस, माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर, 1205 को भेजा नोटिस

RANCHI: रामनवमी को लेकर झारखंड की सियासत में मचे घमासान के बीच झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे इसको लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शु

रामनवमी को लेकर अलर्ट पर झारखंड पुलिस, माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर, 1205 को भेजा नोटिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: रामनवमी को लेकर झारखंड की सियासत में मचे घमासान के बीच झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे इसको लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रांची पुलिस ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दिया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर ऐसे दागियों और पुराने अपराधियों के साथ साथ 1205 लोगों को धारा 107 का नोटिस भेजा है।


एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर रांची पुलिस तमाम वैसे इलाके जो संवेदनशील हैं, वहां शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील कर रही है और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। पुलिस ने एहतियात के तौर पर 1205 लोगों को धारा 107 के तहत नोटिस भेजा है।


बता दें कि रामनवमी में राजधानी रांची की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी समेत सभी थानेदार एक्टिव मोड में आ गए हैं और अपने अपने इलाके में विशेष चौकसी बरत रहे हैं। इसको लेकर विभिन्न इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

टैग्स