ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

रामगढ़ उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत

RAMGARH: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम चुनावी शोर थम जाएगा। रामगढ़ में उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी सिय

रामगढ़ उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAMGARH: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम चुनावी शोर थम जाएगा। रामगढ़ में उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य लड़ाई कांग्रेस के बजरंग महतो और आजसू की सुनीता चौधरी के बीच है। सीएम हेमंत सोरेन ने बजरंग महतो के समर्थन में कई सभाएं की जबकि सुनीता चौधरी के पक्ष में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। दो मार्च को मगतणना के बाद यह पता चल सकेगा कि जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है।


रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए के लिए JMM, कांग्रेस, राजद, झापा, भाजपा और आजसू समेत अन्य दलों के नेताओं ने अपना दम दिखाया है। कांग्रेस और आजसू के बीच सीधी लड़ाई निर्दलीय भी चुनौती दे रहे हैं। रामगढ़ से विधायक रहीं ममता देवी के जेल जाने के बाद उनके पति बजरंग महतो को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है वहीं पिछले चुनाव में ममता देवी को टक्कर देने वाली सुनीता चौधरी को आजसू ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने 44.70 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। आजसू को 31.86 और भाजपा को 14.26 प्रतिशत वोट मिले थे। रामगढ़ उपचुनाव को लिटमस टेस्ट की तरह देखा जा रहा है। यह उपचुनाव झारखंड में सभी सियासी दलों की जमीनी हकीकत से रूबरू कराएगा। रामगढ़ उपचुनाव में विभिन्न दलों के साथ साथ निर्दलीय मिलाकर कुल 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दो मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि झारखंड में कौन कितना मजबूत है।


रामगढ़ उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत


रामगढ़ उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत

टैग्स