ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को बनाया उम्मीदवार, 7 फरवरी को होगा नामांकन

RANCHI : रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रामगढ़ सीट से विधायक रही ममता देवी के पति बजरंग महतो को अपना उम्म

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को बनाया उम्मीदवार, 7 फरवरी को होगा नामांकन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI : रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रामगढ़ सीट से विधायक रही ममता देवी के पति बजरंग महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने इसकी घोषणा की है। बजरंग महतो यूपीए उम्मीदवार के रूप में सात फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।


इनलैंड पावर के एक मामले में 5 साल की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस विधायक ममता देवी की सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई थी। ममता देवी कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद से जेल में बंद है। 


वही दूसरी ओर एनडीए उम्मीदवार के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को आजसू ने चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनीता चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने करारी शिकस्त दी थी। इस उपचुनाव सुनीता चौधरी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में ममता देवी के पति बजरंग महतो से होने जा रहा है जो दोनों उम्मीदवार के लिए करो और मरो की होगी।


आपको बता दें कि, इस विधानसभा सीट पर नामांकन की अंतिम तारीख  07 फरवरी तय है।  इसके बाद 08 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं, 10 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। यहां वोटिंग की तारीख  27 फरवरी,2023 है। वहीं, वोटों की गिनती  02 मार्च  को होगा। 

टैग्स