ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: नदवां गांव में लैंड हुआ पहला हेलीकॉप्टर, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: नदवां गांव में लैंड हुआ पहला हेलीकॉप्टर, देखने के लिए उमड़ी भीड़

रामगढ़ की पूर्व विधायक को कोर्ट से मिली राहत, हजारीबाग केस में ममता देवी को मिली जमानत

RANCHI: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हजारीबाग गोला गोलीकांड मेंं उन्हें जमानत दी गयी है। जबकि रामगढ़ केस पर अगली सुनवाई 31 मार्च को

रामगढ़ की पूर्व विधायक को कोर्ट से मिली राहत, हजारीबाग केस में ममता देवी को मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हजारीबाग गोला गोलीकांड मेंं उन्हें जमानत दी गयी है। जबकि रामगढ़ केस पर अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी। ऐसे में ममता देवी अभी जेल से बाहर नहीं आएंगी। क्योंकि उन्हें सजा दो मामलों में मिली है एक मामले में जमानत दी गयी है जबकि दूसरे मामले में सुनवाई होनी बाकि है। 


बता दें कि निचली अदालत ने पूर्व विधायक ममता देवी को गोलीकांड के दो अलग-अलग मामले में सजा सुनाई थी। रामगढ़ कोर्ट ने पांच साल तो वही हजारीबाग कोर्ट ने गोला गोलीकांड में दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक ममता देवी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। झारखंड हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत दिये जाने की अपील की गयी थी। 


गौरतलब है कि मामला 20 अगस्‍त  2016 का है। जब रामगढ़ के गोला थाना इलाका स्थित IPL फैक्ट्री में विस्थापित रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन में बीजीपी नेता राजीव कुमार और रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थे। कंपनी को बंद कराने के लिए सैकड़ों लोग धरना पर बैठे थे। 


इस दौरान लोग उग्र हो गए तब पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ गयी। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गयी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये थे। इस मामले में ममता देवी को कोर्ट ने दोषी ठहराया था। रामगढ़ कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी। ममता देवी अभी जेल में हैं। रामगढ़ केस पर अगली सुनवाई 31 मार्च हो होगी। अब सबकी निगाह 31 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है।