ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

रामगढ़ चुनाव से पहले साहिबगंज में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 को किया अरेस्ट

RANCHI : बिहार में आगामी दिनों में रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव होना है। इसको लेकर सारी प्रसाशनिक तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा पुरे झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी भी कर रह

रामगढ़ चुनाव से पहले साहिबगंज में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : बिहार में आगामी दिनों में रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव होना है। इसको लेकर सारी प्रसाशनिक तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा पुरे झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला झारखंड के साहिबगंज से निकल कर सामने आ रही है। जहां साहिबगंज में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही साथ पुलिस ने इस मामले में 4 लोग गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पिंडरा पंचायत के कोहवारा गांव में अवैध रूप से संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा  मिर्जा चौकी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया है। पुलिस ने कोहवारा गांव में एक देशी कट्टा समेत एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, गोली व हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले कई सामानों की बरामदगी की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। 


पिंडरा पंचायत के उपरबंधा-माथाडीह गांव में एक घर में गृहप्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समारोह से एक युवक ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने युवक को चोरी करते हुए देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह भागने लगा तो लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सुचना मिर्जाचौकी थाना पुलिस को दी। 


वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के एएसआई सिलाय सुंडी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर युवक विरू को हिरासत में लेकर मामले को लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बीरू कुमार साह एवं मिर्जाचौकी बाजार का ही रहने वाला बताया। इसी के निशानदेही पुलिस ने रात में ही कोहवारा गांव के पतरास किस्कु के घर में छापेमारी की तो वहां से एक कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, गोली, कटर सहित हथियार बनाने में उपयोग किये जाने वाले सामग्री मिला।


इधर, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मिर्जाचोकी थाना लेकर आ गये. पुलिस ने बताया कि बिहार के खगड़िया निवासी मोनु कुमार वर्मा, मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के करला गांव निवासी पतरास किस्कू, माथाडीह गांव निवासी गुड्डू पंडित एवं मिर्जाचौकी बाजार निवासी बीरू कुमार साह को हिरासत में लेकर पुलिस मामले के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।