ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

राम मंदिर पर फैसले के बाद रांची में धारा 144 लागू, पटाखे की दुकानों को बंद करने का आदेश

RANCHI: अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम को फैसले के बाद पूरे झारखंड को अलर्ट कर दिया गया है. राजधानी रांची में धारा 144 लगा दिया गया है. प्रशासन ने जिला के निवासियों से शांति

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम को फैसले के बाद पूरे झारखंड को अलर्ट कर दिया गया है. राजधानी रांची में धारा 144 लगा दिया गया है. प्रशासन ने जिला के निवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. 

11 नवंबर की सुबह तक धारा 144

इसके बारे में रांची डीसी राय महिमापत रे ने कहा है कि सभी जिलावासियों से अमन चैन बनाए रखने में सहयोग करे. सुरक्षा के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. यह धारा 144  तत्काल प्रभाव से 11 नवंबर की सुबह तक जारी रहेगी. यह सब किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए किया जा रहा है.


पटाखों की दुकानें बंद रखने का निर्देश

रांची प्रशासन ने जिले के सभी पटाखा दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है. अगर कोई दुकान वाले इस आदेश को नहीं मानते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. यह बंदी आज से 11 नवंबर के लिए है. प्रशासन ने लोगों से पटाखा नहीं छोड़ने की अपील की है. कहा है कि अगर कोई पटाखा छोड़ता या आतिशबाजी कोई करता है तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी.