ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर

राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार दुर्घटनाग्रस्त, हालत खतरे से बाहर

राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार बुधवार अहले सुबह लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच-75 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

राज्यसभा सांसद
राज्यसभा सांसद
© राज्यसभा सांसद
User1
2 मिनट

लातेहार में राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार बुधवार अहले सुबह लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच-75 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।


झपकी के कारण हुआ हादसा!

प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


कैसे हुआ हादसा?

राज्यसभा सांसद महुआ माजी अपने परिजनों के साथ कुंभ से लौटकर रांची जा रही थीं। इसी दौरान होटवाग पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े अपनी टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद और अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सांसद को रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सांसद की स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।