ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

राजधानी में ट्रिपल मर्डर केस के मृतकों की हुई पहचान, पुलिस को मिले अहम सुराग, जानें पूरा मामला

RANCHI: झारखंड में अपराधी एक बार फिर से बेखौफ नजर आ रहे हैं. बीते दिन महिला और दो बच्चों की हत्या कर दी गयी. राजधानी रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बागदा घाटी से जल

 राजधानी में ट्रिपल मर्डर केस के मृतकों की हुई पहचान, पुलिस को मिले अहम सुराग, जानें पूरा मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में अपराधी एक बार फिर से बेखौफ नजर आ रहे हैं. बीते दिन महिला और दो बच्चों की हत्या कर दी गयी.  राजधानी रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बागदा घाटी से जले हुए अवस्था मे बरामद तीन शवों की पुलिस ने पहचान कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक रामगढ़ जिले के रहने वाले हैं. जहां मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं. इस घटना को लेकर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.


जानकारी के अनुसार तीनों मृतक झारखंड के रामगढ़ जिले के बासल के रहने वाले हैं. मृतकों में महिला ममता देवी और उसके दो बच्चे आर्यन और यशराज शामिल हैं. मामले की जांच और पूछताछ के लिए मृतक महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. इस मामले को लेकर उद्भेदन के लिए खलारी DSP के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया है.


इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि फिलहाल शव कि शिनाख्त हो चुकी है और जल्द ही मामले का उद्भेदन भी कर लिया जाएगा. बता दें कि राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना अंतर्गत बगदा घाटी में तीन लोगों का जला हुआ शव मिला था. जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल है.  इस ट्रिपल मर्डर की घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.  


टैग्स