ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

झारखंड चुनाव: BJP के मिशन 65 प्लस ने AJSU को किया नाउम्मीद, रघुवर दास ने कर दिया साफ

RANCHI: सीएम रघुवर दास ने आज साफ कर दिया है कि झारखंड में बीजेपी किसी भी कीमत पर 65 प्लस सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी. रघुवर ने प्रेसवार्ता कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना सा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: सीएम रघुवर दास ने आज साफ कर दिया है कि झारखंड में बीजेपी किसी भी कीमत पर 65 प्लस सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी. रघुवर ने प्रेसवार्ता कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए बुलाई थी. लेकिन इसमें ही गठबंधन को लेकर साफ कर दिया.

अपने दम पर भरोसा

रघुवर ने कहा कि जब दिल्ली में कोर कमिटी की बैठक हुई थी तो उसमें फैसला लिया गया था कि अबकी बार 65 पार. इस लक्ष्य को बीजेपी झारखंड में प्राप्त करेगी. इसको लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता जी जान लगाने को लेकर तैयार है. हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे. रघुवर दास ने झारखंड में कई जनसभाएं की थी उसमें खुद 65 पार का नारा दिया था. 


सीधे गठबंधन पर बोलने से बचे रघुवर

रघुवर दास ने आजसू के साथ सीटों के बंटवारे पर सीधे कुछ नहीं बोला. सिर्फ इतना कहा कि गठबंधन की बात राष्ट्रीय स्तर पर ही कुछ बोला जा सकता है. बता दें कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो गठबंधन में 19 सीटों की मांग कर रहे हैं. लेकिन इतनी सीटें भाजपा देने को तैयार नहीं है. इसको लेकर सुदेश दो बार दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात भी कर चुके हैं. लेकिन अभी तक कोई इसका रिजल्ट नहीं निकल पाया है. बिना गठबंधन के ही आजसू ने भी अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं.


टैग्स