ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

झारखंड चुनाव: रघुवर दास ने कहा- जेएमएम का मतलब ‘’मुद्रा मोचन पार्टी’’, कांग्रेस के लिए राज्य में कोई जगह नहीं

PALAMU: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम रघुवर दास रोज कई चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. आज पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कहा कि जेएमएम पार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PALAMU: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम रघुवर दास रोज कई चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. आज पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कहा कि जेएमएम पार्टी का मतलब ‘’मुद्रा मोचन पार्टी’’ है. जेएमएम के बाद रघुवर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लिए अब झारखंड में कोई जगह नहीं है.

हर सीट पर खिलेगा कमल

रघुवर ने कहा कि पलामू प्रमंडल की हर सीट पर कमल खिलेगा. पलामू की जनता ने ठान लिया है कि अब झारखण्ड में सिर्फ विकास करने वाली पार्टी को ही आशीर्वाद देगी. भाजपा सरकार ने गांव-गरीब के विकास पर फोकस किया.आज झारखण्ड के किसानों के घर समृद्धि लौट रही है.

घुटन की जिंदगी से मुक्ति

रघुवर ने कहा कि जो गैस कनेक्शन कभी गरीबों के लिए सपने जैसा था, वो हमने साकार कर दिखाया. आज झारखण्ड की 40 लाख मां-बहनें धुएं और घुटन की जिंदगी से मुक्ति पा चुकी हैं. दो सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त मिलता है. भाजपा सरकार ने पूरे राज्य में स्वच्छ पेयजल योजनाएं शुरू की हैं. अलग-अलग फेज में युद्धस्तर पर काम हो रहा है. जहां पानी पहुंचाने में दिक्कत हो रही है, वहां सोलर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था हो रही है. कांग्रेस ने इतने सालों तक देश पर राज किया, जेएमएम ने इतने सालों तक झारखंड पर राज किया, लेकिन ये गांव और शहर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं कर पाए.