ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

राजधानी रांची के अर्बन हाट के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। जहां अर्बन हाट के गोदाम में आग लग गई है। इस घटना के बाद लागों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। आग की तस्वीरें काफ

राजधानी रांची के अर्बन हाट के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है।  जहां अर्बन हाट के गोदाम में आग लग गई है। इस घटना के बाद लागों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। आग की तस्वीरें काफी भयावह बताई जा रही है। इस आगलगी से इलाके में कोहराम मच गया है। इसमें लाखों की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 


दरअसल, रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के अर्बन हाट के गोदाम में आग लग गयी है। आग लगने के कारण पूरा इलाका धुएं से काला हो गया है। पाइप गोदाम में आग से भारी नुकसान की बात भी चल रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, आग की उठती लपटें और गोदाम से निकलते धुएं के ऊंचे गुबार के कारण दमकल की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 


बता दें कि, इसके पहले भी पाइप गोदाम में अगलगी की घटना सामने आई थी। उस वक्त भी इस घटना में लाखों की नुकशान हुई थी। वहीं फिलहाल गोदाम में लगी आग के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल की स्थित समान होने पर ही कारण का पता लगाया जा सकता है।