ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

प्यार के नाम पर नशे का कारोबार, लड़कियों को झांसा देकर ड्रग्स की तस्करी करा रहे थे बदमाश

RANCHI: अब तस्कर ऐसे तरीके आजमा रहे हैं, जिन्हें पकड़ पाना लगभग असंभव सा हो गया है लेकिन फिर भी ड्रग्स का धंधा करने वाले तस्कर पूरी प्लानिंग के साथ कारोबार करने की कोशिश करते रहते

प्यार के नाम पर नशे का कारोबार, लड़कियों को झांसा देकर ड्रग्स की तस्करी करा रहे थे बदमाश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: अब तस्कर ऐसे तरीके आजमा रहे हैं, जिन्हें पकड़ पाना लगभग असंभव सा हो गया है लेकिन फिर भी ड्रग्स का धंधा करने वाले तस्कर पूरी प्लानिंग के साथ कारोबार करने की कोशिश करते रहते है. इस बार तस्करों ने महिलाओं को पहले प्रेम जाल में फंसाते है. फिर उन्हें पैसे की लालच देकर उनसे ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थों का धंधा करा रहे है. 


ताजा मामल झारखंड के राजधानी रांची का है जहां पुलिस की जांच में हुआ है. बता दे पुंदाग पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति सही नही जिस वजह से बच्चों का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही थी. इसी बीच उसकी चतरा के एक युवक से दोस्ती हुई और वह उसके घर आने-जाने लगा. युवक उसे आर्थिक सहयोग भी करता था. 


इसी क्रम में युवक ने उसे ब्राउन शुगर का धंधा करने का बोला. उसने बताया कि इससे आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी. उसने कहा कि वह उसे ब्राउन शुगर लाकर घर पर देगा. जब वह उसे बेच देगी तो वह उसे पैसे दे. 2 साल से वह युवक ही उसे ब्राउन शुगर देता था. जिसके बाद परिवार के सारे लोग उसकी पुड़िया बनाकर कुछ युवाओं के जरिए से बिक्री कराते हैं. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके गिरोह में आधा दर्जन से अधिक युवा है जो ब्राउन शुगर बेचते हैं. साथ हो रांची में एक दर्जन से अधिक महिलाएं इस धंधे का रैकेट चला रही हैं.

टैग्स