ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पूर्व MLA गुरुचरण नायक पर हमला मामले में 8 नक्सलियों के घर NIA का रेड, कई दस्तावेज बरामद

RANCHI : झारखंड में आज कई जगहों पर एनाइए की टीम ने दस्तक दी है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA ) के तरफ से भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर किए गए नक्सली हमले से जु

पूर्व MLA गुरुचरण नायक पर हमला मामले में 8 नक्सलियों के घर NIA का रेड, कई दस्तावेज बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में आज कई जगहों पर एनाइए की टीम ने दस्तक दी है।  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA ) के तरफ से  भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर किए गए नक्सली हमले से जुड़े एक मामले में आठ आरोपियों के घरों की तलाशी ली है। इस बात की जानकारी एनाइए के अधिकारी ने खुद दी है। 


दरअसल, पिछले साल 4 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के झिलरुआ स्कूल के खेल के मैदान में हमला हुआ था और भाकपा (माओवादी) के सशस्त्र सदस्यों ने मारे गए पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिए थे। इस हमले की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद इस मामले की जांच NIA को सौंपी गई थी और अब आज NIA की टीम ने 8 नक्सलियों के घर रेड मारी है।  जिसमें टीम को इनलोगों के पास से कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। 


वहीं, आज जिन आठ संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, वे सभी माओवादी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य हैं। उन लोगों ने पूर्व विधायक पर हमले के लिए भाकपा माओवादी की कार्रवाई टीम के सदस्यों को मदद दी थी। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान भाकपा (माओवादी) के कई पोस्टर, अवैध कोल्हान राज्य से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। एनआईए ने इस मामले में एक जनवरी को 14 आरोपियों के खिलाफ रांची की एनआईए की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया था।