ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी के घर चार दिन से धरना पर बैठी लड़की, लव मैरिज के बाद नहीं अपना रहा बॉयफ्रेंड

GARHWA: झारखंड में एक बार फिर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। धनबाद के बाद अब गढवा में प्रेमी की बेवफाई से नाराज एक युवती उसके घर के बाहर धरना पर बैठ गई है। शादी की जिद्द पर

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी के घर चार दिन से धरना पर बैठी लड़की, लव मैरिज के बाद नहीं अपना रहा बॉयफ्रेंड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GARHWA: झारखंड में एक बार फिर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। धनबाद के बाद अब गढवा में प्रेमी की बेवफाई से नाराज एक युवती उसके घर के बाहर धरना पर बैठ गई है। शादी की जिद्द पर अड़ी युवती पिछले चार दिनों से अन्न-जल का त्याग कर धरना दे रही है। हालांकि लड़का घर छोड़कर फरार हो गया है। इलाके के लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लड़की का कहना है कि उसने अपने प्रेमी से लव मैरिज किया था लेकिन अब वह अपनाने से इनकार कर रहा है। घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भंवरिया टोला की है।


दरअसल, बोकारो की रहने वाली नेहा की 8 साल पहले आनंद से मुलाकात हुई थी। मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो बाद प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। 30 अगस्त 2021 को आनंद उसे भगाकर बिहार के सासाराम में रहने वाली अपनी बुआ के घर ले गया और वहीं हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों 3 महीने तक बुआ के घर पर ही रहे। इसके बाद आनंद ने नेहा को बोकारो उसके मायके पहुंचा दिया और फरार हो गया। इसके बाद नेहा ने भवनाथपुर पुलिस की मदद ली। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आनंद ने नेहा को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और नोएडा ले गया। चार महीने पहले फिर से उसने नेहा को उसके मायके पहुंचा दिया और गायब हो गया।


पति से मुलाकात हुए चार महीने बीत जाने के बाद नेहा आनंद के घर पहुंच गई और उसके घर के बाहर चार दिनों से धरना दे रही है। नेहा कहती हैं कि उसने आनंद से पूरे रीति-रिवाज से शादी की है। अब अपनाने से इनकार कर रहा है। आनंद के पिता कामेश्वर भी बहू को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। कामेश्वर यादव ने कहा है कि उन्होंने पुलिस को बोल दिया है कि आनंद और नेहा ने शादी की है या नहीं ये वही लोग जान रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान लड़की को वे घर में नहीं रख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले धनबाद में एक लड़की प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठ गई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से युवक और युवती की शादी हो गई थी।

टैग्स