ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

प्रेम प्रकाश के आवास पर ED की रेड, दो AK-47 समेत कई हथियार बरामद

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां अवैध खनन के आरोपी प्रेम प्रकाश के आवास पर ED की छापेमारी की गई है। इस रेड के दौरान उसके घर से दो AK-47 बरामद किया गया है। टीम ने

प्रेम प्रकाश के आवास पर ED की रेड, दो AK-47 समेत कई हथियार बरामद
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां अवैध खनन के आरोपी प्रेम प्रकाश के आवास पर ED की छापेमारी की गई है। इस रेड के दौरान उसके घर से दो AK-47 बरामद किया गया है। टीम ने और भी हथियार मिलने की आशंका जताई है। रांची में 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। 



जानकारी के मुताबिक़, आज सुबह से ही प्रेम प्रकाश के आवास पर ED की रेड चल रही है। प्रेम प्रकाश की बात करें तो वह खनन घोटाले का आरोपी है, जिसकी  केंद्रीय जांच एजेंसी लम्बे समय से जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि ED की टीम जब सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी, तभी घर के अंदर रखे अलमीरा से दो AK-47 बरामद किया गया। ED रांची में 11 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 



बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश का कई अन्य संदिग्ध के साथ कनेक्शन है। केंद्रीय जांच एजेंसी लम्बे समय से जांच कर रही थी। अभी तक औपचारिक तौर पर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हथियार को आवास में रखने का मकसद क्या है। 



वहीं, प्रेम प्रकाश के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दो ठिकानों पर भी ईडी का छापा पड़ा है। झारखंड के पूजा सिंघल मामले का तार सासाराम से जुड़ा हुआ है। उस मामले में झारखंड में किंगपिन कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश उर्फ छोटू के सासाराम के बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर आज सुबह से ही 'ईडी' की रेड पड़ रही है। साथ ही प्रेम प्रकाश के मामा रतन श्रीवास्तव के गौरक्षणी मोहल्ले में स्थित आवास पर भी सुबह से छापामारी चल रही है। 

टैग्स