ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल की भूमिका की जांच करेगी निगरानी, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

RANCHI: खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रही पूजा सिंघल को अब एक और जांच का

मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल की भूमिका की जांच करेगी निगरानी, सीएम हेमंत ने दिए आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रही पूजा सिंघल को अब एक और जांच का सामना करना पड़ेगा। सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी के मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल की भूमिका की जांच निगरानी से कराने का आदेश दे दिया है। सरकार की तरफ से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि सरकार ने ईडी की सूचनाओं को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।


खूटी के मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने तत्कालीन आईएएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। ईडी के द्वारा झारखंड सरकार को गिरफ्तारी की सूचना दिए जाने के बाद पूजा सिंघल  खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी। साल 2010 में दर्ज 16 मामलों में से 11 की जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था। किसी भी मामले में पूजा सिंघल को आरोपी नहीं बनाया गया था।


झारखंड सरकार ने खूंटी में दर्ज 16 में से बचे हुए 5 मामलों की जांच निगरानी से करने का आदेश दिया था। खूंटी में 2010 में दर्ज हुए 5 मामलों में तत्कालीन उपायुक्त पूजा सिंघल की भूमिका की जांच अब निगरानी करेगी। निगरानी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल की भूमिका की जांच की अनुमति दे दी है लेकिन सरकार ने ED द्वारा भेजी सूचनाओं के आलोक में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।

टैग्स