ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्या है नई तस्वीर का राज

RANCHI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एम एस धोनी की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में एक बार

 पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्या है नई तस्वीर का राज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एम एस धोनी की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में एक बार फिर पूर्व कप्तान चर्चा का विषय बने हुए हैं।


बता दें कि, सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी में महेंद्र सिंह धोनी का नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में उनके चाहने वाले कैप्टन कूल के नए अवतार को देखकर हैरान है। फैंस का कहना है कि क्या अब धोनी क्रिकेट छोड़ अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। तो वहीं कई लोग उनके इस नए लुक को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब धोनी की इस तस्वीर पर कमेंट भी सामने आई है।


दरअसल, धोनी को भारतीय सेना की पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान जवानों के साथ कश्मीर में समय भी बिताया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स एम एस धोनी के इस नए लुक पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा धोनी इस लुक में दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य युवक ने कहा कि धोनी जरूर आईपीएल के लिए विज्ञापन कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने यह पुलिस की वर्दी पहनी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि धोनी के सामने निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप भी फीके हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि धोनी फिल्म 'सिंघम 3' में कैमियो करने के लिए तैयार हैं।


क्या है खाकी वर्दी वाले फोटो का राज?

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के पीछे का राज क्या है आइए हम आपको बताते हैं। खाकी वर्दी में तस्वीर साझा करते हुए बताया गया है कि यह एक विज्ञापन के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने पुलिस की वर्दी पहनी है। खाकी वर्दी पहने धोनी के बाएं हाथ में पुलिस वाला डंडा है तो दाएं हाथ में उन्होंने अपनी पिस्तौल को संभाल रखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के इस वायरल तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी अलग-अलग प्रक्रियाएं दे रहे हैं और उनके इस नए अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।

टैग्स