ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

झारखंड चुनाव: अगले सप्ताह प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे PM मोदी, पलामू से होगा आगाज

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह से झारखंड आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी झारखंड में सबसे पहले पलामू से चुनावी रैली की शुरूआत करें

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह से झारखंड आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी झारखंड में सबसे पहले पलामू से चुनावी रैली की शुरूआत करेंगे.

हो सकती है 8-10 रैली

पीएम मोदी की झारखंड में बताया जा रहा है कि 8-10 रैली हो सकती है. सबसे पहले 20 नवंबर को वह पलामू और डालटेनगंज में एक ही दिन सभा को संबोधित करेंगे और लोगों से भाजपा को वोट देने की लोगों से अपील करेंगे. 

30 नवंबर को पहले चरण का चुनाव

झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण का 13 सीटों पर मतदान होने वाला है. इसको लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है. इसलिए वह पीएम से लेकर कई स्टार प्रचारकों की सभाएं झारखंड में कराने की तैयारी में जुटी हुई है. चुनाव की घोषणा से पहले सीएम रघुवर दास ने खुद झारखंड के कई जिलों में जन संपर्क अभियान चलाया था और अबकी बार 65 पार का नारा दिया था. रघुवर खुद जदमशेदपुर पूर्वी से चुनावी मैदान में हैं. झारखंड विधानसभा में  कुल 81 सीटें है. जिसमें भाजपा ने दस सीटें आजसू को दे रही है. बाकी बचे 71 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को उतारेगी, पहले चरण के मतदान के लिए कई उम्मीदवारों को मैदान में उतार भी चुकी है. 


टैग्स