ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लालू से मिलकर भावुक हुए तेज, पार्टी और परिवार के मुद्दे पर हुई बातचीत

RANCHI : रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से आज उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मुलाकात की. तेजप्रताप करीब 3 महीने बाद पि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI : रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से आज उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मुलाकात की. तेजप्रताप करीब 3 महीने बाद पिता से मुलाकात करने पहुंचे थे. लंबे समय तक हुई इस मुलाकात में तेजप्रताप यायव और लालू यादव के बीच कई बातें हुई. बिहार की राजनीति से लेकर तलाक और लालू यादव के स्वास्थ्य के मामले पर भी बात हुई.पिता से मिलने के बाद तेजप्रताप यादव भावुक दिखाई दिए. 

कुछ ही देर बाद अब तेजप्रताप यादव अब लालू यादव से मुलाकात करने के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात करेंगे और उन्हें बधाई देंगे. सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन के साथ उनकी यह पहली मुलाकात होगी.  

बता दें कि राजद सुमीमो लालू प्रसाद की दिन पर दिन तबीयत बिगड़ी जा रही  है. सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट आई, जिसने डॉक्टरों की टेंशन बढ़ा दी है. 15 बीमारियों से हैं पीड़ित लालू यादव के ब्लड रिपोर्ट में यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है.  

टैग्स