ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी.. पति की मौत से आहत पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा, जानिए.. अटूट प्रेम की अनूठी कहानी

DHANBAD: पति की मौत से आहत एक पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों के इस अटूट प्रेम की चर्चा जोरों पर हो रही है। शादी के सात फेरों का वचन दोनों पति-पत्नी ने मरते दम तक निभाय

छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी.. पति की मौत से आहत पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा, जानिए.. अटूट प्रेम की अनूठी कहानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: पति की मौत से आहत एक पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों के इस अटूट प्रेम की चर्चा जोरों पर हो रही है। शादी के सात फेरों का वचन दोनों पति-पत्नी ने मरते दम तक निभाया। शिक्षक पति के निधन के बाद पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के कुडामू गांव की है।


दरअसल, तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी पंचायत स्थित कुडामू गांव निवासी 95 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक गणेश प्रसाद महतो का बीते 9 जून को निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम हिंदू रिति रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख से अभी परिवार के लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और बड़ी घटना हो गई।


पति की मौत से आहत सेवानिवृत शिक्षक गणेश प्रसाद महतो की पत्नी बलिया देवी ने भी 10 जून को अपने प्राण त्याग दिए। पति की मौत के महज 20 घंटे बाद ही पत्नी की भी मौत हो गई। पति-पत्नी के इस अटूट प्रेम की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी.. पति की मौत से आहत पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा, जानिए.. अटूट प्रेम की अनूठी कहानी

टैग्स