ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, पति ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

BOKARO: अचानक पत्नी घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति ने कुछ दिनों तक इंतजार किया. लेकिन वह लौट कर नहीं आई. गुस्से में पति ने पुतला बनाकर अर्थी निकाली और उसका अंतिम संस्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BOKARO: अचानक पत्नी घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति ने कुछ दिनों तक इंतजार किया. लेकिन वह लौट कर नहीं आई. गुस्से में पति ने पुतला बनाकर अर्थी निकाली और उसका अंतिम संस्कार कर दिया. यह घटना बोकारो के तेला की है.

बेटे ने दी मुखाग्नि

बताया जा रहा है कि राजीव कुमार ने अपनी पत्नी की बेवफाई से काफी दुखी था. यहां तक की उसे मृत घोषित कर उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया. उसको लेकर ग्रामीणों से चर्चा की तो ग्रामीण भी सहमत हुए और उसके फैसले पर सहमति जताई. जिसके बाद उसने पुतला बनाकर अर्थी निकाला और गांव से बाहर लेकर गया. बेटे ने मुखाग्नि दी. 

मना करने पर भाग गई पत्नी

राजीव ने बताया कि अब उसकी पत्नी मर चुकी है. उसके साथ उसका और उनके परिवार के सदस्यों किसी तरह का अब संबंध नहीं रह गया है. वह गांव के ही एक रहने वाले युवक के साथ भाग गई और वह रांची में रह रही है. राजीव ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी. गांव में रही थी, लेकिन अचानक उसका गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा. जब इसके बारे में पता चला और मैंने मना किया तो वह सुधरने के बदले प्रेमी के साथ फरार हो गई.